न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 08 Apr 2021 06:58 PM IST
जम्मू में आज दिवाली के पर्व जैसा माहौल है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। राकेश्वर सिंह की रिहाई के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। भारत माता के जयकारे लगाए जा रहे हैं। घर का हर एक सदस्य बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहा है। पिता की रिहाई की खबर मिलते ही पांच साल की बेटी चहकने लगी। उसने कहा कि अब पापा जल्द ही घर आएंगे। साथ ही राकेश्वर के पड़ोसी और शहर के लोग अपनी-अपनी तरह से खुशी का इजहार कर रहे हैं।
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | – Amar Ujala