मौके पर मौजूद मजदूर
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यूनिट नंबर-दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर गया। इसमें काम कर रहे श्रमिक नीचे गिरकर घायल हो गए। मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया तो 13 लोग घायल मिले। इसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर जयंत के नेहरू चिकित्सालय भेजा दिया है।
उधर घटना के बाद परियोजना में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस व परियोजना के अधिकारी डटे हुए हैं। घायलों को ले जाने के लिए कई चिकित्सालयों की एंबुलेंस लगाई गई हैं। एसपी अमरेंद्र प्रशाद सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान घटना हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, लैंको कंपनी के थर्मल पावर प्लांट में हुई दुर्घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया है कि मौके पर तत्काल राहत कार्य कराया जाए। घायलों का उचित इलाज कराया जाए और गंभीर घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा केंद्रों पर भेजा जाए।
मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना की जांच करते हुए जिम्मेरी तय की जाएं और तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए।
ये हुए हैं गभीर घायल
– धर्मजीत(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
– शिवम(20) निवासी अनपरा (सोनभद्र)
– विवेक(34) निवासी कासगंज
– संदीप कुमार(25) निवासी घघरा (सोनभद्र)
– शिव कुमार(27) निवासी ओबरा (सोनभद्र)
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि यूनिट नंबर-दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिए 80 मीटर ऊंचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर गया। इसमें काम कर रहे श्रमिक नीचे गिरकर घायल हो गए। मलबे में फंसे मजदूरों को जब बाहर निकाला गया तो 13 लोग घायल मिले। इसमें से पांच की हालत गंभीर होने पर जयंत के नेहरू चिकित्सालय भेजा दिया है।
उधर घटना के बाद परियोजना में हड़कंप मच गया। मौके पर स्थानीय पुलिस व परियोजना के अधिकारी डटे हुए हैं। घायलों को ले जाने के लिए कई चिकित्सालयों की एंबुलेंस लगाई गई हैं। एसपी अमरेंद्र प्रशाद सिंह ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के दौरान घटना हुई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | – Amar Ujala