08:29 AM, 05-Apr-2021
छत्तीसगढ़ : संक्रमण की रफ्तार हुई तेज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बीते 24 घंंटे में छत्तीसगढ़ में 5,250 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्यों में संक्रमण की संख्या बढ़कर चार लाख के करीब पहुंच गई है। इसके अलावा राज्य में बीते 24 घंटे में 36 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और मृतकों की संख्या चार हजार के पार चली गई है।
08:22 AM, 05-Apr-2021
दिल्ली : चार हजार से ज्यादा कोरोना के दैनिक मामले
दिल्ली में भी कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में दिल्ली में कोरोना के चार हजार से ज्यादा मामले सामने आए, जो अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। वहीं इस महामारी की वजह से दिल्ली में 21 मरीजों ने अपनी जान गंवा दी है। दिल्ली में संक्रमण के कुल आंकड़े बढ़कर 6.76 लाख से भी ज्यादा हो गए हैं, वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार हो गई है।
08:18 AM, 05-Apr-2021
महाराष्ट्र : बीते 24 घंटे में 57 हजार से ज्यादा मामले, 222 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस ने विकराल रूप ले लिया है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में 57,000 से ज्यादा मामले सामने आए और 222 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है, जबिक मृतकों की संख्या 55,878 हो गई है।
08:16 AM, 05-Apr-2021
सीएम योगी ने लगवाया कोरोना का टीका
Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath receives first dose of COVID-19 vaccine at Civil Hospital, Lucknow pic.twitter.com/8HN7v7NHuD
— ANI UP (@ANINewsUP) April 5, 2021
08:12 AM, 05-Apr-2021
12 राज्यों में संक्रमण की रफ्तार तेज
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना का नया संक्रमण 12 राज्यों में तेजी से फैल रहा है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और केरल शामिल हैं।
08:06 AM, 05-Apr-2021
कोरोना के दैनिक मामलों में दस फीसदी से ज्यादा वृद्धि हुई
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड-19 के मामलों में 10 गुना से ज्यादा वृद्धि हुई है। इस साल 16 फरवरी को देश में कोरोना के केस सिर्फ 9,121 आए थे, जिसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। अप्रैल की शुरुआत में नए मरीजों की संख्या बढ़कर 90 हजार के पार पहुंच चुकी है, जोकि पिछले साल सितंबर के बाद सबसे अधिक है।
07:51 AM, 05-Apr-2021
Coronavirus Update : दूसरी लहर ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, पहली बार एक लाख से ज्यादा नए मरीज मिले
देश में कोरोना से हालात बद से बदतर हो रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो रही है। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक रविवार रात तक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमितों की दैनिक संख्या ने एक लाख का आंकड़ा पार कर दिया है। हालांकि अभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा आना बाकी है लेकिन राज्यों की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर देश में कोरोना के 1,03,764 दैनिक मामले सामने आए हैं, जो अपने आप में चिंताजनक हैं।
Latest And Breaking Hindi News Headlines, News In Hindi | अमर उजाला हिंदी न्यूज़ | – Amar Ujala